Search

 
 
 

चतरा : साइबर ठगों ने अपर समाहर्ता का बनाया फेसबुक ID, प्रशासन ने किया सतर्क

जिले में साइबर ठग गिरोह का हौसला बुलंद होता जा रहा है. आए दिन अपराधी किसी अधिकारी का सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  इस बार ठगों ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है.
 
  • चतरा में साइबर ठग गिरोह सक्रिय
  • अपर समाहर्ता ने लोगों को किया आगाह..
  • लोगों से सतर्क रहने व संदिग्ध अनुरोध स्वीकार न करने की अपील

Chatra :  जिले में साइबर ठग गिरोह का हौसला बुलंद होता जा रहा है. आए दिन अपराधी किसी अधिकारी का सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.  इस बार ठगों ने अपर समाहर्ता अरविंद कुमार के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की है.

 

जानकारी के अनुसार, ठगों ने अरविंद कुमार डीवाई नाम से फेसबुक अकाउंट तैयार कर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं, जिससे धोखाधड़ी की आशंका बढ़ गई है. इस मामले की जानकारी मिलते ही अपर समाहर्ता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है.

 

साथ ही उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक वॉल पर फर्जी आईडी की तस्वीर साझा कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उनके नाम से बनाए गए किसी भी फर्जी फेसबुक अकाउंट की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या आर्थिक जानकारी साझा करें.

 

अरविंद कुमार ने स्पष्ट किया कि इस तरह के फर्जी अकाउंट का उद्देश्य लोगों को ठगना हो सकता है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी को इस फर्जी आईडी से कोई मैसेज या रिक्वेस्ट आए  तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस या साइबर सेल को दें.

 

प्रशासन ने भी लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत शिकायत करने की अपील की है, ताकि साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही