Search

 
 
 

Chatra :  एकलव्य आवासीय विद्यालय में सातवीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Chatra :  जानकारी के अनुसार, रविकांत सोमवार रात रोज की तरह पढ़ाई पूरी करने और भोजन करने के बाद हॉस्टल में सोने चला गया था. उस समय उसकी तबीयत सामान्य बताई जा रही है. मंगलवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. बताया गया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था.
 
एकलव्य आवासीय विद्यालय

Chatra :  जिले के कन्हाचट्टी प्रखंड के पेलतौल गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव का रहने वाला था और विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, रविकांत सोमवार रात रोज की तरह पढ़ाई पूरी करने और भोजन करने के बाद हॉस्टल में सोने चला गया था. उस समय उसकी तबीयत सामान्य बताई जा रही है. मंगलवार सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. बताया गया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और नाक से खून बह रहा था.

 

छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने एंबुलेंस की व्यवस्था की और उसे इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. रविकांत की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है. अचानक बेटे की मौत की खबर से चोरनीतरी गांव में शोक का माहौल है. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. वहीं, घटना को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही