Search

 
 
 

चतरा: राहुल दुबे गिरोह ने किया फायरिंग का दावा, टंडवा SDPO ने कहा- कोई गोली नहीं चली

चतरा का कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगढ्ढा स्थित मिलेनियम कंपनी की साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का दावा किया.
 

Chatra : चतरा का कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगढ्ढा स्थित मिलेनियम कंपनी की साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने का दावा किया. हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस बीच रात में टंडवा एसडीपीओ ने बताया कि फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है. 

 

लेकिन सोशल मीडिया पर कथित तौर पर राहुल दुबे गैंग की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली गई. जारी संदेश में दीपक और नंदन नाम के दो व्यक्तियों का जिक्र करते हुए उन्हें निशाना बनाने की बात कही गई है. गैंग की ओर से इसे ‘चेतावनी’ करार दिया गया है और आगे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है.

 

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि जो कोई भी संबंधित लोगों के साथ खड़ा नजर आएगा, उसे भी अंजाम भुगतना पड़ेगा. धमकी भरे इस संदेश के सामने आने के बाद इलाके में भय का माहौल है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही