Search

 
 
 

चतरा : संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, ईंट-भट्ठे से मिला शव

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Chatra :   जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के केरलिबार पंचायत में ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान मदनपुर गांव निवासी विनोद गंझू (30 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार, विनोद गुरुवार को केरलिबार पंचायत के निमियाटांड़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने गया था. मजदूरी के सिलसिले में वह वहीं रुक गया और रात में घर नहीं लौटा. बताया जा रहा है कि भट्ठा संचालन के बाद रात में मजदूरों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी.

 

इसी दौरान सभी मजदूर मौजूद थे और विनोद भी वहीं देखा गया था. लेकिन सुबह उसका शव संदिग्ध हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. (चतरा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही