Search

 
 
 

चतरा : भतीजी की शादी से पहले मामा ने खाया जहर, मौत

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित बकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.
 

Chatra : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित बकचुंबा गांव में भतीजी की शादी से ठीक पहले एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया.

 

मृतक की पहचान बकचुंबा गांव निवासी सुनील कुमार साहू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि शुक्रवार रात वह अपनी भतीजी के तिलक कार्यक्रम से घर लौटे थे. परिवार में 21 अप्रैल को होने वाली बारात की तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान देर रात उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई.

 

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने तक जहर का असर पूरे शरीर में फैल चुका था. उन्हें बचाने के लिए सीपीआर सहित सभी जरूरी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक का कुछ समय से घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही