Search

 
 
 

रामगढ़: शीतला माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ, भव्य कलश शोभायात्रा से हुआ शुभारंभ

रोबा कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ. इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 251 महिला और कन्याओं ने हिस्सा लिया.कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर दामोदर नदी तट तक पहुंची.
 

Ramgarh : रोबा कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर की 23वीं वर्षगांठ का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ. इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 251 महिला और कन्याओं ने हिस्सा लिया.कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर दामोदर नदी तट तक पहुंची. 

 

Uploaded Image

पुजारी जितेंद्र कुमार मिश्रा एवं अन्य पंडितों ने कलश पूजन कराया. इस दौरान यजमान दंपति के रूप में श्रवण कुमार अपनी पत्नी रेखा देवी के साथ मौजूद रहे और पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया.
यज्ञ का शुभारंभ आचार्य के रूप में 108 महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर, सिद्धिदात्री पीतांबरा शक्ति पीठ के स्वामी ब्रहांडपुरी जी महाराज के सान्निध्य में हुआ. उनके साथ मंदिर के पुजारी जितेंद्र मिश्रा एवं अन्य दो ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया .

 

समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रास्ते में श्रद्धालुओं को मीठे शरबत , ठंडा पानी बोतल का व्यवस्था श्याम टायर, समाजसेवी c .p संतन, गुलजारी तथा अरुण महतो के द्वारा सेवा दिया गया. 

 

वार्ड नंबर 7 के नवनिर्वाचित पार्षद अविनाश उपाध्याय एवं नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता भी शामिल हुए शितला माता अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, निश्चल सिंह, रणजीत सिंह, अंकित कौशल, सचिन सहित सभी टीम शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.

 

आज शाम में यज्ञाचार्य के द्वारा मंडप प्रवेश पंचांग पूजन अरणीमंथन किया जाएगा उसके बाद श्रद्धालु गण कल से यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सकेंगे.मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष अरुणा जोशी ने कहा कि शीतला माता का वार्षिक उत्सव का इंतजार साल भर से रहता है. वार्षिक उत्सव का तीसरे दिन माता का महाअभिषेक होगा, समिति के संस्थापक व सचिव रमा शर्मा ने कहां की यह मेरा पूर्व जन्म का कर्म है कि हम संस्थापक के रूप में 23 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और माता रानी का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ करने का मकसद हमें हर साल पूरा होता हैं . 

 

इसी उपलक्ष्य में इस साल बड़ी धूमधाम के साथ पांच दिवसीय पूजन पाठ के साथ माता का भंडारा के साथ इस यज्ञ का समापन होंगे .मौके पर कांता सिल्ली पवनी शर्मा रूपम मिश्रा, रिंकी शर्मा, रुक्मणि वर्मा, सुमन सेजरा, नेहा सिंह, शिवरानी देवी ..

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही