Search

 
 
 

चतरा विधायक जनार्दन पासवान का बेटा सकुशल बरामद, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई पुलिस

Ranchi News : एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर मारपीट के बाद कुछ लोगों द्वारा सौरव को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में सौरव को सकुशल बरामद कर लिया.
 
सौरभ

Ranchi News : चतरा विधानसभा से लोजपा (आर) विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए रांची सदर अस्पताल भेजा है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर मारपीट के बाद कुछ लोगों द्वारा सौरव को कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में सौरव को सकुशल बरामद कर लिया.

 

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. रांची पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही