Search

 
 
 

चतरा: तालाब में डूबने से मां समेत दो बेटियों की मौत, पुलिस-प्रशासन सूचना देने के बाद भी बेखबर

जिले के सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ. जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. घटना कि जानकारी सदर थाना पुलिस व प्रशासन को दी गई. इसके बावजूद ना तो पुलिस और ना ही प्रशासनिक अमला पीड़ित की खबर लेने आया.
 

Chatra: जिले के सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ. जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.


जानकारी के अनुसार खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटी गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं. इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई. उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं. 

 


सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले. जिसके बाद घटना कि जानकारी सदर थाना पुलिस व प्रशासन को दी गई. इसके बावजूद ना तो पुलिस और ना ही प्रशासनिक अमला पीड़ित की खबर लेने आया. जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. तीनों मां-बेटी का शव घटनास्थल पर ही पड़ा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही