Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News :  लावालौंग में 722 ग्राम अफीम जब्त, पुलिस को देख महिला तस्कर फरार

ताजा मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव का है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 722 ग्राम अफीम बरामद किया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला तस्कर मौके से फरार होने में सफल रही.
Advertisement
Advertisement
मीडिया को जानकारी देते एसडीपीओ.

Chatra : चतरा जिले में अफीम की तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसके बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं. पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस अवैध कारोबार में सक्रिय होती नजर आ रही हैं. ताजा मामला लावालौंग थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव का है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 722 ग्राम अफीम बरामद किया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला तस्कर मौके से फरार होने में सफल रही. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 


सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव निवासी शकुंती देवी अपने घर में अफीम छिपाकर बिक्री करने की तैयारी कर रही है. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने गांव पहुंचकर महिला के घर की तलाशी ली. इस दौरान एक स्टील के केन में छिपाकर रखा गया 722 ग्राम अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने महिला का बैंक पासबुक भी जब्त कर लिया है.


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही महिला तस्कर फरार हो गई. मामले में लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. महिला तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि जिले में अफीम की खेती, भंडारण व तस्करी करने वालों को  के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. 


छापेमारी अभियान मे सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के अलावा लावालौंग थाना के एसआई विधायक प्रसाद यादव व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही