- झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले की सभी पंचायतों में हुए कार्यक्रम
Chatra News : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को चतरा जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान विभिन्न आवास योजनाओं के कुल 98 लाभुकों का नए आवास में गृह प्रवेश कराया गया. इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), अबुआ आवास और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के लाभुक शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें
गृह प्रवेश के अवसर पर प्रशासन की ओर से लाभुकों को उनके नवनिर्मित घर की चाबी, मिठाई और बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही प्रत्येक आवास के सामने एक फलदार पौधा भी लगाया गया. इस पहल के माध्यम से नए घर में प्रवेश की खुशी के साथ पर्यावरण संरक्षण औ हरित परिवेश का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में बीडीओ, संबंधित पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

