Search

 
 
 

Chatra News : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को हाईवा ने कुचला, आक्रोशितों ने NH-22 किया जाम

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है. यहां हंटरगंज थाना गेट के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को किसी अज्ञात हाईवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान कांति देवी (60 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Chatra :  जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हुआ है. यहां हंटरगंज थाना गेट के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को किसी अज्ञात हाईवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान कांति देवी (60 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

बताया जा रहा है कि कांति रोज की तरह सुबह टहलने निकली थीं. जैसे ही वह हंटरगंज थाना गेट के पास पहुंची, तभी किसी तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-22 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही