Search

 
 
 

Chatra News : कई संगीन मामलों में वांछित था गिरफ्तार नक्सली नरेश गंझू

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया से गिरफ्तार टीपीसी का नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी कई संगीन मामलों में वांछित था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने व यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं.
 
गिरफ्तार नक्सली के बारे में मीडिया को जानकारी देते एसडीपीओ.

Chatra : चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के मधंनिया से गिरफ्तार टीपीसी का नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत जी कई संगीन मामलों में वांछित था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने व यूएपीए समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. यह जानकारी सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहब ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 


उहोंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी नरेश गंझू अपने पैतृक गांव मंधनिया में चोरी-छिपे आया हुआ है. इसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी विरोधी अभियान चलाया गया. पुलिस टीम ने मंधनिया स्थित फुटबॉल मैदान से करीब 100 मीटर दूर घने जंगल के समीप घेराबंदी कर नरेश गंझू को दबोच लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नरेश गंझू बालूमाथ थाना कांड संख्या 168/19 में वांछित था. इस मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस पर हमला, रंगदारी, अवैध हथियार रखने, सीएलए एक्ट व यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है.


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार नरेश गंझू के विरुद्ध बालूमाथ थाना में दो, लावालौंग थाना में दो मामले, कुंदा थाना में एक व सिमरिया थाना में एक मामला दर्ज है. छापेमारी अभियान में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब, लावालौंग थाना के एसआई विधायक प्रसाद यादव, एसएसबी 35वीं बटालियन व लावालौंग थाना के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही