Search

 
 
 

Chatra News : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भोंदल नगिनदहा पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  मृतक की पहचान हंटरगंज बाजार निवासी रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना (29 वर्षीय) के रूप में हुई है.
 

Chatra : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर भोंदल नगिनदहा पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.  मृतक की पहचान हंटरगंज बाजार निवासी रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना (29 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि रौशन डुमरी स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान भोंदल नगिनदहा पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

 

हादसा इतना भीषण था कि रौशन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर घटनास्थल से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. फिहलाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही