Search

परिमल नाथवानी भी राज्यसभा के प्रत्याशी, निर्दलीय के रूप में पर्चा खरीदा

Ranchi : कांग्रेस और झामुमो द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा के बाद अब नया पेंच सामने आ गया है. उद्योगपति परिमल नाथवानी भी राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा खरीदा है.
 
उद्योगपति नाथवानी की इंट्री के बाद झारखंड राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट आ गया है. नाथवानी पहले भी झारखंड से राज्यसभा जा चुके हैं. अब यह माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें सपोर्ट करेगी. ऐसे में अगर उन्होंने दो-तीन वोट का भी जुगाड़ कर लिया, तो पासा पलट सकता है. कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार हो सकती है. 

परिमल नाथवानी के मैदान में उतरने के बाद राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त की आशंका बढ़ गयी है, जैसा कि झामुमो ने पिछले दिनों इसे लेकर आशंका जताई थी. राज्यसभा चुनाव में कोई भी किसी को वोट कर सकता है. लेकिन कोई भी पार्टी लाइन से अलग होकर क्यों वोट करेगा, यह समझना अधिक मुश्किल नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही