Ranchi: दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. कार्यालय पहुंचने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों और विधायकों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया. इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह मौजूद थे. वहीं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे.

जबकि सांसदों में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, निशिकांत दुबे, विद्युत वरण महतो, मनीष जयसवाल, ढुल्लू महतो, बीडी राम, कालीचरण सिंह उपस्थित रहे.
वहीं विधायक गण में चंपाई सोरेन, सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, नागेंद्र महतो, शशि भूषण मेहता, मनोज यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, राज सिन्हा, अमित यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, प्रकाश राम, रोशन लाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो, पूर्णिमा साहू, रागिनी सिंह, मंजू कुमारी, कुमार उज्जवल उपस्थित रहे.

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर झारखंड आगमन पर उनका स्वागत और अभिनंदन किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जदयू विधायक सरयू राय, आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, विधायक जनार्दन पासवान शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment