Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI ने बंगाल CM के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में शामिल शूटर को कोर्ट में पेश किया

Kolkata : सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर मन्नु सिंह को आज कोलकाता स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया.
Advertisement
Advertisement

Kolkata : सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार शूटर मन्नु सिंह को आज कोलकाता स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया.

 

इस हत्याकांड की जांच के लिए गठित SIT के अधिकारियों का दल कल देर रात मन्नु सिंह को लेकर कोलकाता पहुंचा था. इसके बाद आज उसे कोलकाता स्थित सीबीआई के कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने न्यायालय से अभियुक्त को पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का अनुरोध किया है. रिमांड के मुद्दे पर न्यायालय ने अभी कोई फैसला नहीं सुनाया है.

 

उल्लेखनीय है कि सीबीआई अधिकारियों का दल मन्नु सिंह को गिरफ्तार करने के लिए बलिया पहुंचा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद मन्नु सिंह ने सीबीआई की गिरफ्तारी से बचने के लिए एक पुराने मामले में कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

 

इसके बाद सीबीआई ने आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे 5 जून को बलिया से लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुई थी. चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार किया जाने वाला यह 10वां अभियुक्त है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही