Search

 
 
 

Punjab News : अंतिम संस्कार से लौट रही पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर, 9 की मौत, अन्य घायल

पंजाब में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां फिरोजपुर जिले में एक महिंद्रा पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं.
 

Lagatar Desk :  पंजाब में शनिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां फिरोजपुर जिले में एक महिंद्रा पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. 

 

 

जानकारी के अनुसार,  महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार एक परिवार और उसके करीब 25 से 28 रिश्तेदार जलालाबाद से एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे और फूल तारने के लिए अमृतसर जा रहे थे. इसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगावाला मोड़ के पास पिकअप वाहन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. इनमें से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

 

घटना की सूचना पाकर पुलिस के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस कारण का पता लगा रही है.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही