Search

 
 
 

Delhi News : जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. इस विरोध प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के अलावा भारी संख्या में समर्थक और छात्र जुटे हैं.
 

New Delhi  : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आज शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा. इस विरोध प्रदर्शन में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके के अलावा भारी संख्या में समर्थक और छात्र जुटे हैं.

 

अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. 

 

वहीं जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने का स्वागत करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. 

 

दोपहर तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ती गई.  प्रदर्शन के दौरान सभी ने जमकर नारेबाजी भी की. प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति भी बनी, जब कुछ लोगों ने प्रदर्शन के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी.  हालांकि पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

 

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं.  जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.  जबकि कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां संसद मार्ग और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही