Search

 
 
 

Chatra News: भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह रांची के कांके से गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामला

चतरा जिले के हंटरगंज अंचल से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के मामले में चतरा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह को रांची के कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. अंचल निरीक्षक की शिकायत पर हंटरगंज थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 
चतरा जिले की खबरें

Ranchi: चतरा जिले के हंटरगंज अंचल से जुड़े कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के मामले में चतरा पुलिस ने भाजपा नेता श्रीनिवास सिंह को रांची के कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. अंचल निरीक्षक की शिकायत पर हंटरगंज थाना में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, जयशंकर स्टोन इंडस्ट्रीज से संबंधित एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका के दौरान अंचल कार्यालय के नाम से जारी एक पत्र प्रस्तुत किया गया था. मामले की जांच के दौरान जिला खनन कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय और अंचल कार्यालय के अभिलेखों का मिलान किया गया, जिसमें संबंधित दस्तावेज को संदिग्ध और कथित रूप से फर्जी पाया गया.

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंचल कार्यालय के मूल पत्र में छेड़छाड़ कर नया दस्तावेज तैयार किया गया और उसका उपयोग न्यायालय में किया गया. अधिकारियों के अनुसार, मूल पत्र खनन पट्टा क्षेत्र की मापी रिपोर्ट से संबंधित था, जबकि न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेज का विषय पूरी तरह अलग था.

 

इसी आधार पर हंटरगंज थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद चतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीनिवास सिंह को रांची के कांके क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. 
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल थे. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही