Search

 
 
 

Chatra News: छूटे योग्य वोटरों के नाम जोड़ने घर-घर जाएंगे BLO, 10 अक्टूबर को लगेगा मेगा कैंप- के. रवि

Chatra News: के. रवि कुमार ने मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य नागरिकों के नाम जोड़ने को लेकर बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा.
 
SIR प्रक्रिया का के.रवि ने लिया जायजा

Chatra News: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बुधवार को चतरा पहुंचे. जहां उन्होंने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में चल रही SIR प्रक्रिया का जायजा लिया और विभिन्न स्थानों का दौरा कर अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली. 


इसे भी पढ़ें:


के. रवि कुमार ने मतदाता सूची में छूटे हुए योग्य नागरिकों के नाम जोड़ने को लेकर बताया कि, योग्य वोटरों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेंगे. जांच के दौरान ऐसे योग्य नागरिक, जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में नहीं है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन अग्रसारित किया जाएगा.


उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 10 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा. कैंप में मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने पात्र नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की. 


SIR प्रक्रिया से जुड़े सवाल पर के.रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-6 में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने वाले मतदाताओं के लिए दादा-दादी तथा माता-पिता से संबंधित मैपिंग की प्रक्रिया अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे. 


उन्होंने चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्रों में चल रही पुनरीक्षण प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया है. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद समेत जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही