Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : हेरु डैम से युवक का शव बरामद, देर शाम से था लापता

Chatra : शहर से सटे हेरु डैम में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान शहर के नगवां मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार साव के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि रंजीत सोमवार की शाम से ही लापता था. परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद सुबह उसका शव डैम में मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

 

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सुबह हेरु डैम में एक शव को पानी में उपलते देखा. शव मिलने की सूचना पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद घटना की जानकारी तत्काल सदर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया.

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. युवक की मौत कैसे हुई है, इसका पता अभी नहीं चल सका है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. 

 

 

हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत डूबने से हुई है, उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने हत्या कर शव को डैम में फेंक दिया गया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके.

 

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, हेरु डैम में शव मिलने की खबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. स्थानीय लोग घटना की निष्पक्ष एवं शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही