Search

 
 
 

Chatra News : मेड इन USA हथियार के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, बड़े कारोबारियों को निशाना बनाने की फिराक में थे

Chatra News : एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.
 
जीजा-साला गिरफ्तार
  • बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले दबोचे गए शातिर अपराधी
  • ईलाके के स्वर्ण व बड़े कारोबारी निशाने पर थे

Chatra News : जिले की कुंदा थाना पुलिस ने यूएसए मेड अवैध पिस्टल के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी पिंजनी गांव के पड़रियाबर स्थित तीन मोहान इलाके से हुई है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मांझीपाड़ा गांव निवासी दशरथ कुमार भारती और एकता गांव के मरगड़ा टोला निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है. 

 

गिरफ्तार दोनों अपराधी रिश्ते में जीजा-साला हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मेड इन यूएसए No 11 लिखा अवैध देशी पिस्टल के अलावा 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो मिस फायर गोली औप घटना में प्रयुक्त होने वाला हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त किया गया है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलायाय इसी दौरान पिंजनी के पड़रियाबर टोला के तीन मोहान के पास पुलिस को देखकर एक बाइक सवार व्यक्ति भागने लगा, जिसे टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9 एमएम का देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद किया गया.

 

साथ ही उसके पास से दो मिस फायर गोली और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई.  गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साला ने इलाके के बड़े कारोबारियों को टारगेट करने के उद्देश्य से उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराया है. इसके बाद उसके साले विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी दशरथ का आपराधिक इतिहास है, उसके विरुद्ध कुंदा थाना में ही एक अन्य कांड पहले से दर्ज है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों जीजा-साला मिलकर कुंदा इलाके में सक्रिय बड़े स्वर्ण और अन्य कारोबारियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने वाले थे. हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उनके मनसुबों पर पानी फेर दिया.

 

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक श्रीकांत पांडेय, एएसआई अशोक कुमार मंडल और नागेश्वर पंडित समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही