- एयरबैग खुलने से टली बड़ी दुर्घटना
- कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
- एक भारी वाहन भी कार को रगड़कर निकला
Chatra News : गिद्धौर-रामटुंडा मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इसी दौरान सामने से आ रहे एक भारी वाहन ने भी कार को रगड़ते हुए पार किया. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पर गनीमत रही कि एयरबैग खुलने से उसमें सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए. उन्हें हल्की चोटें आई हैं. दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर जेएच 02 बीजे 3720 है.
इसे भी पढ़ें
चालक अजीत कुमार ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट हैं. हजारीबाग शाखा से अपने घर प्रतापपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रामटुंडा के समीप सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में कार से नियंत्रण हट गया और कार पेड़ से जा टकराई. इसी बीच एक भारी वाहन ने भी कार को रगड़ दिया.
अजीत कुमार के अनुसार, हादसे में कार का पहिया, अगला शीशा समेत कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. कार में अजीत कुमार के अलावा विश्वभूमन कुमार और लालदेव यादव सवार थे. एयरबैग खुलने से तीनों गंभीर चोटों से बच गए. बाद में स्थानीय मिस्त्री की मदद से कार को चलने ठीक कराया और फिर सभी घर लौट गए.

