Chatra News: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म से हुए मुर्गी दाना चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के डहुरा गांव निवासी अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके निशानदेही पर मुर्गी फार्म से चोरी की गई 50-50 किलो का 21 बोरा मुर्गी दाना बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें:
SDPO सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलिमपुर मोड़ के पास पेक्सा गांव जाने वाली सड़क के किनारे आमतारी स्थित मुर्गी फार्म से चोरी हुआ मुर्गी दाना सदर थाना क्षेत्र में छुपाकर रखा गया है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई.
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के तुराग गांव में छापेमारी कर संदिग्ध अरविंद कुमार यादव को हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ के आधार पर उसके निशानदेही पर चोरी का पूरा 21 बोरा मुर्गी दाना बरामद किया गया.
SDPO ने सख्त लहजे में कहा कि चोरी, अवैध भंडारण और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने बताया कि गिद्धौर थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जले भेज दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

