Chatra News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों में चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद चतरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मौसम विभाग ने चतरा जिले को 'ऑरेंज जोन' की श्रेणी में रखा है, जहां तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है.
इसे भी पढ़ें:
तेज हवाएं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने 29 अक्टूबर को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी किया है. हालांकि निजी विद्यालयों में अगर पूर्व से परीक्षा निर्धारित है तो विद्यालय प्रबंधन इस बाबत महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं.
इसके अतिरिक्त, सभी स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का संपादन करने तथा 'ई-विद्यावाहिनी' ऐप पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

