Search

 
 
 

Chatra News :  डेढ़ किलो अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Chatra News : एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने लावालौंग थाना क्षेत्र के जोभी टोला के बेहराबाद में छापेमारी कर एक महिला पचिया देवी को गिरफ्तार किया है. उसके घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की गई.
 
जानकारी देते एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब.

Chatra News : चतरा में नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना पुलिस ने जोभी टोला के बेहराबाद में छापेमारी कर एक घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला पचिया देवी (पति भगवान गंझू) को गिरफ्तार किया है.

 

इसे भी पढ़ें


एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर पचिया देवी को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से 1.485 किलो अफीम बरामद की गई. एसडीपीओ ने कहा कि अफीम की खेती व बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारसी में थाना प्रभारी चंदन कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही