Search

 
 
 

Chatra News : सुशी कंपनी में फायरिंग मामले का खुलासा, राहुल दुबे गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार

Chatra News : टंडवा थाना क्षेत्र में पिछले दिन सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस के कार्यालय पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी अनिमेष नैथानी.
  • पुलिस से भिड़ा मुख्य शूटर, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Chatra News : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में पिछले दिन सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस के कार्यालय पर फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टंडवा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य शूटर विकास कुमार सिंह पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने व पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास करते हुए मुठभेड़ में घायल हुआ है. उसके पैर में गोली लगी है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेसवार्ता में दी.

इसे भी पढ़ें


उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को टंडवा-पिपरवार थाना क्षेत्र के उड़सू मोड़ स्थित सुशी कोल माइंस के कार्यालय में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. घटना के बाद टंडवा थाना में मामला दर्ज कर एसडीपीओ टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर रांची एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में डोरंडा सचिवालय कॉलोनी निवासी विकास कुमार सिंह व हजारीबाग जिले के कटकमसांडी का स्वराज ठाकुर शामिल है.


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त  7.65 एमएम का एक खाली खोखा, 7.62 एमएम के 19 खाली खोखे, विभिन्न कंपनियों के तीन अलग-अलग स्मार्टफोन व घटना को अंजाम देने को लेकर गैंगस्टर राहुल दुबे द्वारा यूपीआई के माध्यम से उपलब्ध कराया गया एडवांस में से 32,800 रुपये नकद बरामद किये गये हैं.

 

 एसपी नें बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम का भी खुलासा किया है. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही