Search

Chatra News :  सुनील कुमार सिंह ने संभाला मुख्यालय DSP का पदभार

  • निवर्तमान डीएसपी (मुख्यालय) अमिता लकड़ा से लिया प्रभार
  • महिला सुरक्षा और पुलिस-पब्लिक संबंध मजबूत करना प्राथमिकता : सुनील

Chatra :  जिले के 14वें डीएसपी (मुख्यालय) के रूप में सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्तमान डीएसपी (मुख्यालय) अमिता लकड़ा से विधिवत प्रभार लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

 

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है. उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंध जितना मजबूत होगा, अपराध नियंत्रण उतना ही प्रभावी होगा. आम लोग बिना झिझक अपनी समस्या लेकर आएं, नियम संगत हर संभव मदद की जाएगी.

 

उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि महिला संरक्षण से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

 

सातवें बैच के डीएसपी सुनील कुमार सिंह इससे पूर्व धनबाद में प्रशिक्षण ले रहे थे. डीएसपी बनने से पहले वे इंडियन एयर फोर्स के टेक्निकल विंग में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा पलामू में इंग्लिश शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से पलामू जिले के हुसैनाबाद के निवासी हैं. 

 

वहीं निवर्तमान डीएसपी अमिता लकड़ा ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी की प्रक्रिया का हिस्सा है. कहा कि चतरा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और आम लोगों को सुगम पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया. उन्होंने चतरा की जनता से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//