Search

 
 
 

Chatra News : SDPO सन्नी वर्धन से संभाला पदभार, कहा-जनता की सेवा सर्वोपरी

झारखंड पुलिस सेवा के सातवें बैच के अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सन्नी वर्धन ने गुरुवार को चतरा के 22वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन से प्रभार लिया.  इससे पूर्व निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने पदभार ग्रहण करने पहुंचे नए एसडीपीओ सन्नी का कार्यालय कक्ष में बुके देकर स्वागत किया.
 
  • नक्सलियों व अपराधियों को सख्त चेतावनी
  • ब्राउन शुगर तस्करों पर चलेगा विशेष चाबुक

Chatra :  झारखंड पुलिस सेवा के सातवें बैच के अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सन्नी वर्धन ने गुरुवार को चतरा के 22वें एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया. उन्होंने जिले के निवर्तमान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप सुमन से प्रभार लिया.  इससे पूर्व निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने पदभार ग्रहण करने पहुंचे नए एसडीपीओ सन्नी का कार्यालय कक्ष में बुके देकर स्वागत किया. 

 

चतरा के नए एसडीपीओ सन्नी वर्धन इससे पहले जमशेदपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे. प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ सन्नी ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे.

 

उन्होंने कहा की जनता की सेवा ही सर्वोच है. क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बहाल करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा जिले में सक्रिय अफीम तस्करों पर नकेल कसा जाएगा. उन्होंने जिलावासियों से बेहतर पुलिसिंग और क्राइम कंट्रोल में पुलिस को सहयोग करने की अपील की.

 

सन्नी वर्धन ने कहा कि फरियादियों के लिए 24 घंटे उनका दरवाजा खुला रहेगा. लोगों को न्याय मिलेगी. इसके बाद शहर के बुद्धिजीवियों, सामाजिक, राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान एसडीपीओ को भी बुके देकर सम्मान दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही