Search

 
 
 

Gumla News : चैनपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां थानाडड़ गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी आर्यन टोप्पो, संजीत केरकेट्टा और अक्षय केरकेट्टा के रूप में हुई है.
 

Gumla : जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात सड़क हादसा हुआ है. यहां थानाडड़ गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के उजड़ा गांव के निवासी आर्यन टोप्पो, संजीत केरकेट्टा और अक्षय केरकेट्टा के रूप में हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चैनपुर से अपने गांव उजड़ा लौट रहे थे. इसी दौरान थानाडड़गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक आम के पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 

हादसे के बाद तीनों के शव घंटों तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे. घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

 

घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.  संजीत केरकेट्टा की मां बिमला केरकेट्टा ने रोते हुए बताया कि तीनों युवक घर से पुटरूगी जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए. पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही