Search

 
 
 

Chatra News : पत्नी से विवाद के बाद पति ने सल्फास खाकर की आत्महत्या

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान गुस्से में आकर जाकिर ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली. इससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजन व मोहल्ले के लोग आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया.
 
  • पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया सल्फास
  • हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

Chatra  : शहर के आजाद नगर इलाके में पत्नी से विवाद के बाद पति ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मो जाकिर (46) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसी दौरान गुस्से में आकर जाकिर ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली. इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. परिजन व मोहल्ले के लोग आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया. 

 

हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सोमवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि मामले में अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही