Search

 
 
 

Chatra News : पुलिस अधिकारियों को IG की चेतावनी- लंबित कांडों के निष्पादन में कोताही बर्दाश्त नहीं

बोकारो प्रक्षेत्र के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को चतरा पहुंचे. समहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया. जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया.
 
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा.
  • नशा के धंधेबाजों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश

Chatra : बोकारो प्रक्षेत्र के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को चतरा पहुंचे. समहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया. जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया. इसके बाद आईजी ने कॉन्फ्रेंस हॉल में रामगढ़ और चतरा जिले के एसपी समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

 


आईजी ने दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को लंबे समय से लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि जिन लोगों पर मामले दर्ज हैं, पुलिस की यह जिम्मेदारी है कि जांच कर उन केसों का समय पर निपटारा करें. ताकि लंबित मुकदमों के बोझ तले किसी का भविष्य अंधकारमय न हो.

 

 उन्होंने दोनों जिलों के एसपी व थाना प्रभारियों को नशा कारोबार व ऑर्गनाइजड क्राइम के मामलों में कठोर कार्रवाई करते हुए तस्करों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिया. क्राइम कंट्रोल के लिए गश्ती अभियान तेज करने को कहा.



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही