Search

 
 
 

Chatra News : जेल में कैदी की मौत पर परिजनों का हंगामा, सड़क जाम, पुलिस के साथ झड़प

Chatra News : चतरा मंडल कारा में बंद टीएसपीसी उग्रवादी मंटू गंझू उर्फ दिलेश की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्ट ऑफिस चौक के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया.
 
सड़क जाम करते परिजन व फंसे आर्मी के वाहन.

Chatra News : चतरा मंडल कारा में बंद टीएसपीसी उग्रवादी मंटू गंझू उर्फ दिलेश की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्ट ऑफिस चौक के समीप सड़क जाम कर विरोध जताया. जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया गई. आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

चतरा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें

जाम में आर्मी जवानों की करीब 40 गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं. स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी बीडीओ मनोज गोप, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव व हंटरगंज इंस्पेक्टर विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने में जुट गए. इस दौरान मृतक के परिजनों व पुलिस के बीच बहसबाजी के बाद धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस करीब 15 लोगों को पकड़कर थाना ले गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ. 


परिजनों व उनके समर्थकों ने मंटू गंझू की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने और काराधीक्षक, कक्षपाल व अन्य जेलकर्मियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी उठाई. साथ ही 50 लाख रुपये मुआवजा व मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की. 


गौरतलब है कि मंटू गंझू उर्फ दिलेश सरकारी योजना में कथित तौर पर लेवी व रंगदारी मांगने के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा था. बाद ग्रामीणों ने हथियार समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया था. उसके बाद से करीब दो वर्षों से वह जेल में बंद था. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही