Search

 
 
 

Chatra News : नक्सली मनोहर गंझू का समर्थक कुलदीप गंझू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पुलिस के मुताबिकस, कुलदीप गंझू मनोहर गंझू को खाने-पीने समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराता था. वह मनोहर गंझू के संपर्क में रहकर इलाके में अपना दबदबा बनाए हुए था. पुलिस का आरोप है कि वह ठेकेदारों और मनोहर गंझू के बीच लेवी के सेटलमेंट में भी भूमिका निभाता था. गिरफ्तार आरोपी पूर्व में NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है.
 

Chatra :  चतरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली समर्थक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिल्दाग गांव निवासी कुलदीप गंझू के रूप में हुई है. उसकी गिरफ्तारी लावालौंग थाना में दर्ज कांड संख्या 63/2022 मामले में की गई है,

 

लावालौंग थाना की पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कुलदीप गंझू का वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से गहरा संपर्क था. भोक्ता के जरिए बाद में उसकी नजदीकी नक्सली मनोहर गंझू से हो गई थी.

 

पुलिस के मुताबिक, कुलदीप गंझू मनोहर गंझू को खाने-पीने समेत अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराता था. वह मनोहर गंझू के संपर्क में रहकर इलाके में अपना दबदबा बनाए हुए था. पुलिस का आरोप है कि वह ठेकेदारों और मनोहर गंझू के बीच लेवी के सेटलमेंट में भी भूमिका निभाता था. गिरफ्तार आरोपी पूर्व में NDPS एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही