Search

 
 
 

Chatra News : देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान, 57 पर लगा सवा लाख का जुर्माना

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है.  जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित जितनी मोड़ के पास देर रात एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
 

Chatra :  सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है.  जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित जितनी मोड़ के पास देर रात एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

 

इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से व्यावसायिक वाहनों में एसएलयूडी (स्पीड लिमिटिंग डिवाइस) और स्पीड गवर्नर की बारीकी से जांच की गई. निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले 57 वाहनों पर 1,11,650 का जुर्माना लगाया गया. 

इसके अलावा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL), शराब सेवन और अन्य आवश्यक कागजातों की भी गहन जांच की गई. डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे.

 

कोयलांचल में मचा हड़कंप

बता दें कि जिले में लगातार कोल वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसको रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. इस बीच डीटीओ के औचक और कड़े अभियान से कोल वाहनों के संचालकों और चालकों में हड़कंप मच गया.

 

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही