Search

 
 
 

Chatra News : नशा तस्करी का पुश्तैनी नेटवर्क उजागर, चतरा में 5 लाख की अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

Chatra News: एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस की टीम ने शेरेगड्डा नाला के पास घेराबंदी की. इसी दौरान युवक हाथ में स्टील का केन लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस पर नजर पड़ते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ सन्नी वर्धन.
  • नशा कारोबार में पहले पिता भी जा चुका है जेल

Chatra News : चतरा जिले में नशा के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन' में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. चतरा सदर थाना क्षेत्र के शेरेगड्डा नाला के पास से पुलिस ने छापेमारी कर अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक के पास से एक किलो किलो 80 ग्राम गीली अफीम बरामद की गई है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है.

 

इसे भी पढ़ें


यह जानकारी चतरा सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेरेगड्डा नाला के पास घेराबंदी की. इसी दौरान एक युवक हाथ में स्टील का केन लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस पर नजर पड़ते ही वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा. जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी में उसके हाथ में मौजूद स्टील के केन से एक किलो 80 ग्राम अफीम बरामद हुई.


पिता भी रह चुका है अफीम तस्कर

गिरफ्तार युवक अखिलेश कुमार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया का रहने वाला है. वह देवराज यादव का पुत्र है. एसडीपीओ नें बताया कि पुलिस की पूछताछ में युवत ने बताया कि उसके पिता भी अफीम के कारोबार से जुड़े थे. अफीम तस्करी के मामले में वे पहले जेल भी जा चुके हैं. पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया है. छापेमारी में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई प्रियेश प्रसून और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही