Search

 
 
 

Chatra News :  जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में 7 जुलाई को जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफतार आरोपी की पहचान विलाश यादव (58 वर्ष) के रूप में हुई है.
 
चतरा जिले की खबरें
  • लाठी-डंडे से पीटकर भाई ने भाई की कर दी थी हत्या
  • मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा
  • अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Chatra  :  जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में 7 जुलाई को जमीन विवाद में सगे भाई की हत्या मामले में पुलिस को सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफतार आरोपी की पहचान विलाश यादव (58 वर्ष) के रूप में हुई है. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, बीते 7 जुलाई को डटमी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की परिजन पूजा कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर हंटरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विलाश यादव (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

 

मामले में हंटरगंज पुलिस ने कहा कि जमीन विवाद में हुई हत्या मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. छापेमारी दल में इंस्पेक्टर विपिन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार तथा हंटरगंज थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही