Chatra News : लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने चतरा विधायक जनार्दन पासवान को पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इसकी औपचारिक घोषणा के बाद चतरा जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है. जनार्दन पासवान करीब छह माह पूर्व पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए अब पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.
इसे भी पढ़ें
जनार्दन पासवान पिछले करीब साढ़े तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं. वे तीसरी बार चतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें झारखंड में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है.
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जनार्दन पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार जताया. कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि पार्टी, कार्यकर्ताओं और आम जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है. वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे. चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी संगठन को झारखंड में और मजबूत बनाया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

