Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : न स्पीड कैमरा, न कार्रवाई का डर! कोयला लदे वाहन का स्टंट व ओवरटेक करते वीडियो वायरल

जिले की सड़कों पर इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर कोयला लदा हाईवा तेज रफ्तार से दौड़ता और बेहद खतरनाक तरीके से ओवरटेक करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वाहन कई बार संतुलन खोता नजर आता है और एक मौके पर पलटने से बाल-बाल बचता दिखता है.
Advertisement
Advertisement
  • रील के चक्कर में बेलगाम दौड़ रहे कोयला वाहन
  • हजारों मौतों के बावजूद भी क्यों चुप है सिस्टम

Chatra :  जिले की सड़कों पर इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कथित तौर पर कोयला लदा हाईवा तेज रफ्तार से दौड़ता और बेहद खतरनाक तरीके से ओवरटेक करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वाहन कई बार संतुलन खोता नजर आता है और एक मौके पर पलटने से बाल-बाल बचता दिखता है. 

 

हालांकि इस वायरल वीडियो की लगातार डट इन पुष्टि नहीं करता है. लेकिन वीडियो को चतरा जिले का बताया जा रहा है. यदि यह दावा सही है, तो यह केवल यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है. 

Uploaded Image

क्या सड़कों को बनाया जा रहा है रेसिंग ट्रैक?

वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में भारी वाहन चालक सड़कों को रेसिंग ट्रैक समझकर वाहन दौड़ा रहे हैं? क्या सोशल मीडिया पर रील और वीडियो वायरल करने की होड़ में कुछ चालक अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं? ऐसे सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं. 

 

हादसों के बावजूद नहीं थम रही लापरवाही

चतरा जिले में सड़क हादसों में हर साल कई लोगों की जान जाती है. इसके बावजूद तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और खतरनाक ओवरटेकिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कई मार्गों पर भारी वाहनों का दबदबा बढ़ जाता है, जिससे आम लोगों का सफर असुरक्षित महसूस होने लगता है. 

 

जनता पूछ रही सवाल

लोग जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, पुलिस और जनप्रतिनिधियों से सवाल कर रहे हैं कि आखिर सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम कब उठाए जाएंगे? आखिर कितनी दुर्घटनाओं और कितनी जानों के नुकसान के बाद प्रभावी निगरानी और सख्त कार्रवाई देखने को मिलेगी?

 

प्रमुख मार्गों पर स्पीड कैमरा लगाने की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारी वाहनों की निगरानी के लिए प्रमुख मार्गों पर स्पीड कैमरे लगाए जाएं. नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई हो और ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जाए.

 

सड़कें किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की हैं. ऐसे में प्रशासन और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था जाग सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही