Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News : झारखंड में सरकार नहीं, अधिकारी चला रहे शासन- सुदेश महतो

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि झारखंड में जनप्रतिनिधियों की नहीं, बल्कि अधिकारियों की सरकार चल रही है.
Advertisement
Advertisement
कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो.

Chatra : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर चतरा पहुंचे. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि झारखंड में जनप्रतिनिधियों की नहीं, बल्कि अधिकारियों की सरकार चल रही है. राज्य की वित्तीय व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और सरकार का वित्तीय प्रबंधन उसके हाथ में नहीं रह गया है. डीसी, एसपी, बीडीओ व सीओ पूरी व्यवस्था पर हावी हैं.

 


सुदेश महतो चतरा में आयोजित बीएलए-2 कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अधिकारियों को इतनी खुली छूट दे दी है कि आम जनता की शिकायतों का उन पर कोई असर नहीं होता. यदि कोई गरीब व्यक्ति आवास योजना में अपना नाम जुड़वाने के लिए बीडीओ या संबंधित कार्यालय जाता है, तो कर्मचारी साफ कह देते हैं कि नाम नहीं जोड़ेंगे, जहां जाना है चले जाइए. इसी तरह थाना स्तर पर भी आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता.

 

उन्होंने कहा कि जिस सरकार में जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं हो, जहां अधिकारी जवाबदेह न हों और आम लोग कार्यालयों के चक्कर काटते रहें, ऐसी सरकार की कल्पना भी नहीं की जा सकती. वर्तमान व्यवस्था से जनता पूरी तरह त्रस्त है. प्रशासनिक तंत्र बेलगाम हो चुका है.  


आजसू सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं व आम जनता से जागरूक होने की अपील की. कहा कि यदि इस व्यवस्था को बदलना है तो लोगों को संगठित होकर लोकतांत्रिक व चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी. इसके जरिए ही जनता अपने अधिकारों की रक्षा कर सकती है. झारखंड में बदलाव तभी संभव है जब जनता मजबूत होगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही