Search

 
 
 

Chatra News : चतरा में बरामद एक करोड़ का अफीम-डोडा को बिहार भेजने की थी तैयारी- एसपी

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव से पुलिस ने शुक्रवार को 7.540 किलो अफीम व 293.900 किलो डोडा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. बरामद अफीम व डोडा की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है.
 
गिरफ्तार अफीम तस्कर व जानकारी देते एसपी अनिमेष नैथानी.

Chatra : चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव से पुलिस ने शुक्रवार को 7.540 किलो अफीम व 293.900 किलो डोडा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. बरामद अफीम व डोडा की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है. इसे तस्करी के लिए बिहार भेजने की तैयारी थी. गिरफ्तार तस्कर की पहचान जलेश कुमार के रूप में हुई है.यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी.

 


उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेगम गांव में तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर रखा गया है. इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने गांव में छापेमारी कर अफीम व डोडा बरामद कर लिया. मौके से तस्कर जलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.


पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने पलामू जिले के पांकी क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से अफीम की खेती की थी. वहीं से तैयार अफीम और डोडा को लाकर तेगम गांव में छिपाया गया था. पुलिस के अनुसार, इसे बिहार में बेचने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर खेप पकड़ ली.


एसपी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अफीम की अवैध खेती, भंडारण और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस इस मामले में गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर उसके नेटवर्क, खरीद-बिक्री के संपर्कों और अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही