Search

 
 
 

Chatra News : 9 सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का धरना, CM के नाम सौंपा ज्ञापन

चतरा जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले चतरा जिले के पंचायत सचिवों ने बुधवार को नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

 

Uploaded Image

धरना देते पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी व सदस्य.


धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव वर्षों से ग्रेड पे में बढ़ोतरी, पदोन्नति, सेवा संरचना में सुधार, रिक्त पदों पर नियुक्ति, गृह जिला में पदस्थापन सहित अन्य मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते आ रहे हैं. लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है. इससे पंचायत सचिवों में असंतोष है. उन्होंने पंचायत सचिवों का ग्रेड पे बढ़ाने, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर वरीयता के आधार पर पदोन्नति देने, पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक व रात्रि प्रहरी की नियुक्ति व मनरेगा के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त कर उनके मूल दायित्वों के निर्वहन का अवसर दिया जाए.

 


इसके अलावा गृह जिले में पदस्थापन, सेवा संपुष्टि, लंबित एसीपी व एमएसीपी मामलों का निष्पादन, यात्रा भत्ता सहित अन्य मांगों को भी अविलंब पूरा करने की मांग की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही