Search

 
 
 

Chatra News :  छठी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी पलटी, 20 घायल, 6 की हालत गंभीर

जिले के सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव में  छठी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में वाहन में सवार करीब 20 लोग घायल हो गे. इनमें से छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
 

Chatra :  जिले के सदर थाना क्षेत्र के जापुट गांव में  छठी समारोह से लौट रही सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में वाहन में सवार करीब 20 लोग घायल हो गे. इनमें से छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

 

बताया जाता है कि जोरी और आसपास के गांवों के लोग सिमरिया प्रखंड के एक गांव में आयोजित छठी समारोह में शामिल होने गए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी एक वाहन से अपने घर लौट रहे थे.

 

इसी दौरान रास्ते में अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क से उतरकर किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा पलटी.  दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई.  घटना की खबर मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

 

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेजा गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही