Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं हुई जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, बेरोजगारों के दो करोड़ से ज्यादा सरकार के पास जमा

Ranchi: ठेके पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए 2018 में ही विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. लेकिन अब तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन नगर विकास विभाग ने प्रकाशित किया था. इसमें 10 हजार से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों ने आवेदन जमा किया था. आवेदन मद का दो करोड़ रुपये से अधिक सरकार के पास जमा है. सरकार ना तो पैसा वापस कर रही है ना ही नियुक्ति कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: ठेके पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए 2018 में ही विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. लेकिन अब तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन नगर विकास विभाग ने प्रकाशित किया था. इसमें 10 हजार से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों ने आवेदन जमा किया था. आवेदन मद का दो करोड़ रुपये से अधिक सरकार के पास जमा है. सरकार ना तो पैसा वापस कर रही है ना ही नियुक्ति कर रही है.


नगर विकास विभाग ने सितंबर 2018 में ठेके पर जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था. इसमें जूनियर इंजीनियर के कुल 141 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति किये जाने का उल्लेख किया गया था. इसमें 93 पद सिविल इंजीनियर, 23 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और 25 मेकेनिकल इंजीनियर के लिए थे. नियुक्ति में राज्य सरकार द्वारा लागू आरक्षण और उम्र सीमा का पालन किया जाना था. 

 

जूनियर इंजीनियर के पदों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाना था. सफल उम्मीदवारों का चयन समिति द्वारा किया जाना था. संविदा पर नियुक्त किये जाने वाले जूनियर इंजीनियरों को नगर विकास विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नगर निगम सहित अन्य शहरी निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को मदद करने की जिम्मेवारी देने का प्रावधान किया गया था.


जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन देने के लिए सिविल/मेकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा की डिग्री होने की शर्त निर्धारित की गयी थी. जूनियर इंजीनियरों को मानदेय 28,755 रुपये निर्धारित किया गया था. आवेदकों को आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और फीस के रूप में 2000 रुपये ऑन लाइन जमा करना था. आवेदन देने की अंतिम तिथि 5-11-2018 निर्धारित की गयी थी. 

 

नगर विकास विभाग द्वारा प्रकाशित इस विज्ञापन के आलोक में 10 हज़ार से अधिक बेरोजगार इंजीनियरों ने आवेदन दिया. साथ ही फ़ीस के रूप में दो करोड़ रुपये सरकार को दिये. लेकिन नगर विकास विभाग की ओर से अब तक इन पदों पर नियुक्ति नहीं की गयी है. विभाग ने ना तो इस विज्ञापन को रद्द किया है ना ही आवेदकों द्वारा जमा किये गये फ़ीस को वापस किया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही