Search

Ranchi: जेल अधीक्षक पर आरोप लगाने वाली रिया सिन्हा को चाईबासा जेल भेजने की तैयारी

Ranchi: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से चाईबासा मंडल कारा भेजे जाने की तैयारी चल रही है. जेल आईजी के आदेश के बाद सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों से यह निर्णय लिया गया है.
 
गौरतलब है कि हाल के दिनों में रिया सिन्हा ने जेल के भीतर षड्यंत्र रचे जाने और एक जेल पदाधिकारी पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा. इसी बीच उसे चाईबासा जेल शिफ्ट किए जाने का आदेश सामने आया है. जेल आईजी के आदेश के बाद रिया सिंह को चाईबासा जेल शिफ्ट किया जा रहा है.

रिया सिन्हा पर अपने पति सुजीत सिन्हा के गिरोह को संचालित करने, रंगदारी और लेवी वसूली से जुड़े मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं. जेल प्रशासन का मानना है कि चाईबासा जेल भेजे जाने से उसकी गतिविधियों पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही