Search

 
 
 

Health News :  रिम्स में एक्स-रे फिल्म की समस्या खत्म, मरीजों को राहत

रिम्स में एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी अब दूर हो गई है. रिम्स प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेडियोलॉजी विभाग में पर्याप्त मात्रा में एक्स-रे प्लेट उपलब्ध करा दी है.
 

Ranchi :  रिम्स में एक्स-रे फिल्म की कमी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी अब दूर हो गई है. रिम्स प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेडियोलॉजी विभाग में पर्याप्त मात्रा में एक्स-रे प्लेट उपलब्ध करा दी है.

 

प्रबंधन के अनुसार, अब मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. एक्स-रे फिल्म की कमी से उत्पन्न हुई अस्थायी समस्या का समाधान कर लिया गया है और सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं.


रिम्स प्रबंधन मरीजों को जल्द ही एक नई डिजिटल सुविधा देने की तैयारी भी कर रहा है. इसके तहत ऑनलाइन लिंक के माध्यम से मरीज हाई रेजोल्यूशन एक्स-रे इमेज डाउनलोड कर सकेंगे. इस योजना पर काम चल रहा है और इसे जल्द लागू किए जाने की संभावना है.


यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीज या उनके परिजन कहीं से भी ऑनलाइन एक्स-रे रिपोर्ट और इमेज प्राप्त कर सकेंगे. इससे दूसरे शहर या अस्पताल के डॉक्टरों से परामर्श लेना भी आसान हो जाएगा.  प्रबंधन का कहना है कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही