Search

 
 
 

Health News : रिम्स ने रजिस्ट्रेशन में देरी पर दी सफाई, कहा-सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद परेशानी होगी दूर

रिम्स प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी पर सफाई दी है.  प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल में मरीजों से संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पुराने सिस्टम से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया गया है. सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा होने के बाद व्यवस्था में सुधार होगा.
 
  • सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद व्यवस्था में सुधार

Ranchi : रिम्स प्रबंधन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में देरी पर सफाई दी है.  प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल में मरीजों से संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पुराने सिस्टम से नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित किया गया है. सॉफ्टवेयर अपडेट का काम पूरा होने के बाद व्यवस्था में सुधार होगा. 

 

रिम्स ने बताया कि पहले सभी प्रक्रियाएं NIC के नेस्टजेन प्लेटफॉर्म पर संचालित होती थीं, जिसे अब C-DAC के e-SUSHRUT प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया गया है. इस बदलाव के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं सामने आई थीं, जिससे रजिस्ट्रेशन, एडिटिंग और बिलिंग की प्रक्रिया प्रभावित हुई.

 

प्रबंधन के अनुसार, नए प्लेटफॉर्म की धीमी गति को दूर करने के लिए जरूरी तकनीकी अपडेट कर दिए गए हैं. इसके बाद सिस्टम की कार्यक्षमता में काफी सुधार हुआ है. बाकी छोटी तकनीकी समस्याओं को भी दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगातार काम कर रही है.

 

रिम्स ने कहा है कि यह नया प्लेटफॉर्म आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू किया जा रहा है. e-SUSHRUT सिस्टम ABHA पोर्टल से जुड़ा हुआ है, जिससे मरीज अपने स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड कहीं से भी देख सकेंगे.

 

नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीज ऑनलाइन लैब रिपोर्ट, ई-प्रिस्क्रिप्शन और अन्य मेडिकल दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे. इसके अलावा भविष्य में ऑनलाइन OPD रजिस्ट्रेशन, डॉक्टर अपॉइंटमेंट और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी.

 

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि तकनीकी दिक्कतों के कारण मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष परिस्थितियों में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी जारी रखने का आदेश दिया गया है. रिम्स का कहना है कि डिजिटल सेवाओं को मजबूत बनाने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार सुधार का काम किया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही