Search

 
 
 

Health News :  थैलेसीमिया रोगियों की मांगें फिर नजरअंदाज करने पर संगठनों ने जताई नाराजगी

झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन ने स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में थैलेसीमिया समेत अन्य रक्त विकार रोगों के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है.
 

Ranchi : झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन ने स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में थैलेसीमिया समेत अन्य रक्त विकार रोगों के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है.

 

संगठनों का कहना है कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों व उनके परिजनों की समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हो रही है.

 

संगठनों के अनुसार, मरीजों और परिजनों ने पोस्टकार्ड अभियान सहित विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है.

 

उन्होंने याद दिलाया कि 9 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहायता, निःशुल्क रक्त और दवा उपलब्ध कराने, रक्तदान नीति बनाने, स्क्रीनिंग व्यवस्था मजबूत करने तथा रक्तदान को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया था.


संगठनों ने इन घोषणाओं को शीघ्र लागू करने और रोगियों के साथ संवाद स्थापित करने की मांग की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही