Search

 
 
 

Giridih  News :  घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, पति-पत्नी की मौत

जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित दलान चलकरी गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे दंपती पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पति की मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
 
  • पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Giridih :  जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित दलान चलकरी गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे दंपती पर अपराधियों ने हमला कर दिया. इस हमले में पति की मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 

 

मृतक की पहचान 45 वर्षीय पतिया हांसदा और उसकी पत्नी परनी मरांडी (35) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. 

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर रात करीब 12:30 बजे घर में घुसे और दंपती पर हमला कर दिया. घर से चीख-पुकार और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. जब लोगों ने घर के अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए.

 

दंपती खून से लथपथ हालत में पड़े थे. जबकि बच्चे डरे-सहमे रो रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस व डुमरी एसडीपीओ आबिद खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया.

 

वहीं गंभीर रूप से घायल परनी मरांडी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, पतिया हांसदा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी की जानकारी नहीं है. 

 

सड़क नहीं होने से घर तक नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस

बताया जाता है कि गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी. जिसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को करीब 700 मीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया.

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही