Search

 
 
 

Chatra News : 17 पेटियां अवैध शराब बिहार में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान एक कार से 408 बोतल अवैध शराब बरामद की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है.
 
  • तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार भी किया जब्त

Chatra  :  चतरा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान एक कार से 408 बोतल अवैध शराब बरामद की है. मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव निवासी सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हुंडई कार को भी जब्त कर लिया है. इसकी जानकारी सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.  

 

सदर थाना प्रभारी के अनुसार, एसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई.

 

पुलिस टीम ने चतरा-गया मुख्य मार्ग स्थित संघरी घाटी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध हुंडई कार को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखी गई 17 पेटियों (408 बोतल) अवैध शराब बरामद हुई.

 

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी शराब की खेप को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. साथ ही जब्त शराब और वाहन को पुलिस कस्टडी में रखा गया है. 

 

 थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही